खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती, वीडियो संदेश जारी कर कही ये बात…
चंडीगढ़ः 24 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पंजाब दौरे से पहले खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो संदेश जारी कर प्रधाननमंत्री नरेन्द्र मोदी को खुली चुनौती दी है। वहीीं लोगों को भड़काते हुए मोदी को वापस भेजने की अपील भी कर ररहा है। बता दें कि प्रधानमंत्री 24 अगस्त को मोहाली के मुल्लांपुर में होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का उद्घाटन करने आ रहे हैं।
जानकारी अनुसार एक वीडियो संदेश में सिख फॉर जस्टिस नामक प्रतिबंधित संस्था के हेड और खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देते हुए एक वीडियो जारी किया, जिसमें उनको ललकारते हुए कहा है कि जैसे पहले उन्हें पंजाब से वापस मोड़ा गया था, इस बार भी मोड़ेंगे। पन्नू वीडियो में मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करता दिख रहा है।
पन्नू कह रहा है कि मुल्लांपुर में खालिस्तानी समर्थकों ने खालिस्तान रेफरेंडम के पोस्टर लगाए हैं। मुल्लांपुर में अस्पताल के बाहर पोस्टल लगे हैं। यह मोदी और उसकी हुकूमत को संदेश देते हैं कि इसे दिल्ली न समझ बैठें। यहां आरपीजी चलते हैं और रेफरेंडम भी चलता है। पन्नू ने दावा किया है कि उनके रेफरेंडम से जुड़े कार्यकर्ता मुल्लांपुर पहुंच चुके हैं। पन्नू कह रहा है कि सबसे बड़ा कैंसर पंजाब की गुलामी का है। यह कैंसर पंजाब के पानी में जहर घोल कर भारतीय हुकूमत दे रही है। पन्नू लोगों को भड़का रहा है कि 24 अगस्त को इकट्ठे हो जाएं। खालिस्तान के झंडे हाथों में थाम लें। मोदी को वापस मोड़ने के लिए वह लोगों से अपील कर रहा है।








Leave a Reply