मोगा में हुई दिल दहलाने वाली घटना, तीन युवकों ने की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर 25 फीट नीचे फेंका, हालत गंभीर
मोगाः मोगा में मंगलवार को उस वक्त एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब तीन युवकों ने एक छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास किया। जब छात्रा ने इसका विरोध किया और शोर मचाया तो आरोपियों युवतों ने उसकी पिटाई की और जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई जिसके बाद आरोपी युवकों ने छात्रा को 25 फीट ऊपर से धक्का दे दिया जिससे छात्रा के दोनों टांगें टूट गई हैं, और उसके जबड़ा भी टूट गया है। लोगों ने घायल छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी अनुसार ट्यूशन से घर लौट रही 12वीं की छात्रा के साथ गोधेवाला में बने स्पोर्ट्स स्टेडियम में ले जाकर तीन युवकों ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया, उसके साथ गाली गलौज की, उसकी वीडियो बनाई। छात्रा ने अपनी इज्जत बचाने के लिए शोर मचाया तो पहले तो एक युवक ने उसके मुंह पर ईंट का प्रहार किया, बाद में उसे 25 फीट ऊपर स्टेडियम की सीढ़ियों से धक्का दे दिया। छात्रा नीचे पक्के फर्श पर जा गिरी, जिससे उसकी दोनों टांगें टूटने के साथ ही जबड़ा टूट गया। उसे गंभीर हालत में डीएमसी में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों के खिलाफ खिलाफ जानलेवा हमला करने, दुष्कर्म आदि संगीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया है लेकिन अभी किसी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जतिन कंडा शहर के एक प्रमुख सर्राफ का बेटा बताया जा रहा है।








Leave a Reply