PM Modi ने दी रक्षा बंधन की शुभकामनाएं, प्रधानमंत्री की पाकिस्तानी बहन बोलीं- वह हर बार भारत के पीएम बने
PM Modi wishes on Raksha Bandhan: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पीएम मोदी ने देशवासियों को बधाई दी है। इस खास मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित तमाम मंत्रियों ने देशवासियों को बधाई दी है।
नई दिल्ली: देशभर में आज भाई-बहन के प्यार का त्योहार रक्षाबंधन ( Raksha Bandhan 2022) धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi on Raksha Bandhan) ने गुरुवार को रक्षा बंधन के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘आप सभी को रक्षाबंधन की बहुत-बहुत बधाई।’ दिलचस्प बात यह है कि रक्षा बंधन के शुभ अवसर से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पाकिस्तानी बहन कमर मोहसिन शेख ने राखी भेजी थी और उन्हें 2024 के आम चुनाव के लिए शुभकामनाएं दी।
पाकिस्तानी बहन ने भेजी राखी
एएनआई से बात करते हुए, क़मर ने कहा कि उन्होंने पूरी तैयारी कर ली है और इस बार पीएम मोदी से मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि वह (पीएम मोदी) इस बार मुझे दिल्ली बुलाएंगे। मैंने सारी तैयारियां कर ली हैं। मैंने कढ़ाई डिजाइन के साथ रेशमी रिबन का उपयोग करके यह राखी खुद बनाई है।’ कमर ने एक पत्र लिखा और उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए प्रार्थना की और 2024 के चुनाव के लिए भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा, ‘मैंने एक पत्र लिखा और लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना की। अच्छा काम करते रहो जैसे तुम कर रहे हो। इसमें कोई संदेह नहीं है, वह फिर से पीएम होंगे। वह इसके हकदार हैं क्योंकि उनके पास वे क्षमताएं हैं और मैं चाहती हूं कि वह हर बार भारत के पीएम बने’








Leave a Reply