Grand Omaxe में घुसे गुंडे, पुलिस से बोले BJP सांसद- झेलनी पड़ रही है शर्मिंदगी; विपक्ष ने पूछा सवाल-आखिर गालीबाज त्यागी कब होगा गिरफ्तार?
- उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में नोएडा सेक्टर 93बी की आवासीय सोसाइटी का है मामला
- बीजेपी से जुड़ा बताया जा रहा फरार आरोपी श्रीकांत त्यागी, पर पार्टी ने बना ली उससे दूरी
- सोसाइटी में नियमों के उल्लंघन का हवाला दे त्यागी द्वारा पेड़ लगाने पर जताई गई थी आपत्ति
Noida’s Omaxe Grand Shrikant Tyagi Case: उत्तर प्रदेश के नोएडा की ओमैक्स ग्रैंड सोसायटी में महिला के साथ गाली-गलौज के बाद कुछ गुंडे घुसने का मामला सामने आया। जानकारी के मुताबिक, रविवार (आठ अगस्त, 2022) रात करीब आठ बजे 10-15 अज्ञात लोग सोसायटी में घुसने की कोशिश करने लगे थे। उन लोगों की मुख्य गेट पर इस मसले पर झड़प पर हुई। किसी तरह अंदर घुसने के बाद वे उस महिला का पता पूछने लगे थे, जिससे गालीबाज श्रीकांत त्यागी की बहस हुई थी।
महिला अफसर पर MP जब हुए आगबबूला
पूरी घटना के बाद जब सूचना पर बीजेपी के स्थानीय सांसद महेश शर्मा वहां पहुंचे तो सिक्योरिटी के मुद्दे पर सोसायटी वालों ने उन्हें घेर लिया। लोगों की समस्याओं के बीच वह पुलिस पर ही फट पड़े और एक महिला पुलिस अधिकारी को बुरी तरह फटकारने लगे। रात को हाईवोल्टेज ड्रामा के बीच चिल्लाते हुए वह बोले- आखिरकार यहां क्या हो रहा है…यहां कोई सिक्योरिटी नहीं है?
पता करें कि 15 लड़के कैसे अंदर घुसे?’
बाद में उन्होंने यूपी के सीनियर अफसर अवनीश अवस्थी को फोन लाइन पर ले लिया। दो टूक कहा- आप पूछिए कमिश्नर से। हम यहां पर हैं। हमें शर्मिंदगी महसूस हो रही है यह कहते हुए कि हमारी सरकार है। पता करिए उनसे कि 15 लड़के कैसे सोसायटी में घुसे? इससे बड़ी शर्म की बात नहीं हो सकती है। बता दें कि त्यागी शुक्रवार की झड़प के बाद से फरार है।








Leave a Reply