पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान चंडीगढ़ जिला अदालत में हुए पेश, जानें क्या है पूरा मामला

You are currently viewing पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान चंडीगढ़ जिला अदालत में हुए पेश, जानें क्या है पूरा मामला

Punjab Chief Minister Bhagwant Mann appeared in Chandigarh District Court, know what is the whole matter

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान चंडीगढ़ जिला अदालत में हुए पेश, जानें क्या है पूरा मामला

 

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शनिवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत में पेश हुए। सीएम भगवंत मान के खिलाफ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में चंडीगढ़ पुलिस से झड़प मामले में केस चल रहा है। दरअसल 10 जनवरी, 2020 को विपक्षी पार्टी के रुप में आम आदमी पार्टी ने पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री की कोठी का घेराव करना था। इसी दौरान सेक्टर 3 थाना पुलिस ने आप नेताओं को रोकने का प्रयास किया था। आप नेताओं की पुलिस के साथ झड़प हो गई थी। इसी सिलसिले में भगवंत मान आज चंडीगढ़ जिला अदालत में पहुंचे थे।

इस मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान जिला अदालत में सुबह 10.30 बजे तक पेश हुए। यहां सीजेएम कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई। मान के साथ पंजाब के पूर्व एडवोकेट जनरल अनमोल रतन सिंह सिद्धू मौजूद थे। पूर्व स्पेशल प्रॉसिक्यूटर प्रथम सेठी भी कोर्ट की कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे। कोर्ट की कार्रवाई के बाद सीएम मान को मामले से जुड़ी चार्जशीट की कापी दी गई।

गौरतलब है कि जनवरी 2020 में पंजाब में बिजली के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। सैकड़ों की संख्या में आप कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया था। पुलिस ने आप नेताओं समेत कई अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया था। भगवंत मान समेत अन्यों पर पुलिस ने दंगा करने, हमला करने, पुलिस की ड्यूटी में बाधा पहुंचाने और सरकारी आदेशों की उल्लंघना करने में 800 के लगभग अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया था।

जब पुलिस ने यह केस दर्ज किया था तब मान संगरूर से सांसद थे और पंजाब यूनिट के चीफ थे। इस प्रदर्शन से कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हुए थे। बता दें कि आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की कोठी का घेराव करना था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *