जालंधर के रामामंडी थाने के बाहर एक साल के बच्चे का शव लेकर पहुंची महिला, पति पर लगाए गंभीर आरोप

You are currently viewing जालंधर के रामामंडी थाने के बाहर एक साल के बच्चे का शव लेकर पहुंची महिला, पति पर लगाए गंभीर आरोप

Woman reached outside Ramamandi police station in Jalandhar with dead body of one year old child, serious allegations against her husband

जालंधर के रामामंडी थाने के बाहर एक साल के बच्चे का शव लेकर पहुंची महिला, पति पर लगाए गंभीर आरोप

 

जालंधर: महानगर के अंतर्गत आते थाना रामामंडी में देर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक महिला देर रात थाने में अपने एक साल के बच्चे का शव लेकर पहुंच गई। इस दौरान महिला के साथ रिश्तेदार भी शामिल थे। थाने पहुंची महिला ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते कहा कि पुलिस न तो उसकी सुनवाई कर रही है, और न ही उसके बच्चे के हत्यारे पिता को गिरफ्तार नहीं कर रही है। महिला ने अपने पति पर आरोप लगाते कहा कि उसके पति ने बेटे की हत्या की और मौके से फरार हो गया है।

मामले की जानकारी देती थाने में बच्चे का शव लेकर पहुंची महिला गांव चौहकां निवासी निमिशा ने बताया कि उसकी लवली के साथ शादी हुई थी। यह उसकी दूसरी शादी थी। उसके बाद उनके घर बच्चा पैदा हुआ, जिसका नाम जीत रखा। महिला का कहना था कि उसकी दो बेटियां और भी हैं। महिला का आरोप था कि उसके पति लवली ने बेटे जीत की हत्या कर दी है और फरार हो गया है। उसने बताया कि पति उस पर शक करता था, जिस कारण उसने बेटे की हत्या कर दी। इस घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
वहीं इस संबंधी जब थाना रामामंडी के प्रभारी नवदीप सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि, घटना की जानकारी मिलते ही थाने में प्रभारी के अलावा मौके पर पहुंचे एसीपी की भी गाड़ी खड़ी थी। थाने में दो-दो गाड़ियां खड़ी होने के बावजूद भी बच्चे के शव को बाइक पर अस्पताल भेजा गया। थाने के एएसआइ ने बच्चे के रिश्तेदार को बाइक के पीछे बिठाया और शव को अस्पताल ले गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *