केमिकल कंपनी में हुई जहरीली गैस लीक, 121 लोगों को अस्पताल में करवाया गया भर्ती

केमिकल कंपनी में हुई जहरीली गैस लीक, 121 लोगों को अस्पताल में करवाया गया भर्ती

 

आंध्र प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है। वहां के विशाखापत्तनम में मंगलवार को इंडस्ट्रियल एरिया के पास गैस लीक हो गई जिसके बाद कई लोगों के बीमार होने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 121 लोगों की तबीयत बिगड़ी है।यह 2 महीनों में दूसरी ऐसी घटना है

आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ले जिले के अचुतापुरम के ब्रैंडिक्स इलाके में स्थित एक कंपनी के संयंत्र में जहरीली गैस रिसाव से अबतक 121 लोग बीमार हो गए। बीमार लोगों में संयंत्र में काम करने वाली महिलाओं की संख्या ज्यादा है। कथित तौर पर गैस रिसाव ब्रैंडिक्स के परिसर में हुआ। कर्मचारी दहशत के कारण कंपनी छोड़कर भाग गए। कुछ महिला कर्मचारियों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

एजेंसी एपी के अनुसार राज्य मंत्री जी अमरनाथ ने कहा – ‘121 श्रमिक अभी तक प्रभावित हुए हैं। जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जिस बीज कंपनी में 2 महीने में दूसरी बार गैस रिसाव की सूचना मिली थी, उसे जांच पूरी होने तक बंद कर दिया गया है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विशाखापत्तनम में गैस रिसाव की घटना पर आंध्र प्रदेश के उद्योग मंत्री गुडीवाड़ा अमरनाथ ने कहा- घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। नमूने आगे की जांच के लिए आइसीएमआर भेजे गए हैं। यह निर्धारित किया जाना बाकी है कि यह घटना जानबूझकर किया गया कार्य था या नहीं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *