पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी की भाभी ने एसएमओ के पद से दिया इस्तीफा, कुछ दिन पहले स्वास्थ्य मंत्री ने किया था औचक निरीक्षण, खराब पंखे और गंदे बाथरूम पर भड़के थे सेहत मंत्री

You are currently viewing पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी की भाभी ने एसएमओ के पद से दिया इस्तीफा, कुछ दिन पहले स्वास्थ्य मंत्री ने किया था औचक निरीक्षण, खराब पंखे और गंदे बाथरूम पर भड़के थे सेहत मंत्री

Former Chief Minister Channi’s sister-in-law resigns from the post of SMO

पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी की भाभी ने एसएमओ के पद से दिया इस्तीफा, कुछ दिन पहले स्वास्थ्य मंत्री ने किया था औचक निरीक्षण, खराब पंखे और गंदे बाथरूम पर भड़के थे सेहत मंत्री

 

 

चंडीगढ़ः पंजाब के सेहत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा की सख्ती की गाज पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी की भाभी पर भी गिरी है। पूर्व सीएम चन्नी के भाई डॉ. मनोहर सिंह की पत्नी डॉ. मनिंदर कौर ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। वह खरड़ सिविल अस्पताल में सीनियर मेडिकल अफसर के पद पर तैनात थी। जानकारी के अनुसार पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने विधायक अनमोल गगन मान के साथ सिविल अस्पताल खरड़ का औचक निरीक्षण किया था।

जानकारी अनुसार कुछ दिन पहले सेहत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने खरड़ अस्पताल की चेकिंग की थी, इस दौरान उनके साथ विधायक और सरकार में पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान भी मौजूद थीं। जिसमें वार्ड में पंखे न चलने और वाशरूम साफ न होने पर एसएमओ को खूब खरी-खोटी सुनाई थी। जिसके बाद डॉ. मनिंदर का तबादला खरड़ से बरनाला के धनौला में कर दिया गया था।

इस संबंधी जब डॉ. मनिंदर कौर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत वजह से नौकरी छोड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने 10 दिन पहले इस्तीफा दे दिया था। वह 22 साल की नौकरी कर चुकी हैं। अब नोटिस पीरियड की 3 महीने की ड्यूटी और करेंगी। उन्होंने सेहत मंत्री की चेकिंग की घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। डॉ. मनिंदर कौर के पति डॉ. मनोहर सिंह ने भी पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ा था। इसके लिए उन्होंने भी एसएमओ पद से इस्तीफा दे दिया था। वह बस्सी पठाना से कांग्रेस की टिकट मांग रहे थे। कांग्रेस से टिकट न मिली तो वह आजाद लड़े लेकिन हार गए। उन्हें उम्मीद थी कि सीएम चरणजीत चन्नी की लोकप्रयिता से जीत जाएंगे लेकिन चन्नी ही खुद 2 सीटों से चुनाव हार गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *