हिमाचल प्रदेश में बड़ा   पंजाब के युवकों के साथ हुआ बड़ा हादसा: गोबिंद सागर झील में डूबे मोहाली के सात युवक, 6 शव बरामद

हिमाचल प्रदेश में बड़ा   पंजाब के युवकों के साथ हुआ बड़ा हादसा: गोबिंद सागर झील में डूबे मोहाली के सात युवक, 6 शव बरामद

 

मोहाली पंजाब के सात युवक गोबिंद सागर झील में नहाने उतरे और अचानक डूब गए।

 

गोबिंद सागर झील में डूबे युवक।

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोबिंद सागर झील में सात युवक डूब गए हैं। अब तक छह शव बरामद हुए हैं। सभी युवक मोहाली पंजाब के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि सभी युवक गोबिंद सागर झील में नहाने उतरे थे और अचानक डूब गए। हादसे की सूचना मिलते ही बंगाणा पुलिस मौके के लिए रवाना हुई।

बाबा गरीब दास मंदिर के पास गोविंदसागर झील में नहाने उतर गए। पानी गहरा होने के कारण सात युवक पानी में डूब गए। चार युवक किसी तरह पानी से बाहर निकले और मदद के लिए चिल्लाने लगे।

स्थानीय लोग भी मदद के पहुंचे लेकिन डूबे युवकों का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।  पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई कर रहे हैं। गोताखोर और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी मौके पर हैं। एसपी अर्जित सेन ने कहा कि छह शव बरामद हुए हैं। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *