जालंधर में स्कूल बस अनियन्त्रित हो खेत मे पलटी,बच्चों को आई चोटें, इलाज के लिए अस्पताल ले जाये गए बच्चे…

जालंधर में स्कूल बस अनियन्त्रित हो खेत मे पलटी,बच्चों को आई चोटें, इलाज के लिए अस्पताल ले जाये गए बच्चे...

 

 

 

MBD NEWS: (सुनील,सुमेश शर्मा) जालंधर के अधीन एते क्षेत्र गांव धीणा से दर्दनाक घटना सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक थाना सदर के अधीन आते गांव धीणा में एक निजी स्कूल बस के खेतों में पलटने का मामला सामने आया है। प्राप्त हुई जानकरि के मुताबिक बस में 12 के करीब बच्चे सवार थे। बताया जा रहा है कि बच्चों को मामूली चोटें लगी हैं। वहीं हादसे में घायल हुए बच्चों को निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। बता दें कि पिछले 1 माह में स्कूल बस हादसे के 4 से अधिक मामले सामने आ चुके है।

मानव सहयोग स्कूल,धीना की बस धीना फोल्डीवालरोड पर एक ट्रक को ओवरटेक करते हुए अचानक अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरी। बस में 10 से 12 छोटे बच्चे जो नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी में पड़ने वाले थे वे सवार थे और किसी भी बच्चे को कोई भी गंभीर चोट नहीं लगी है।राहगीरों ने बस का शीशा तोड़ कर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला जिन्हे परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
बस के ड्राइवर ने जानकारी देते हुए बताया कि जब वो ट्रक को ओवरटेक करने लगा तभी खेतों की तरफ से सड़क नीचे बैठ गई जिसकी वजह से बस अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरी।फिलहाल पुलिस बस चालक से और आस पास के लोगों से जांच कर रही है और जांच के पश्चात ही बस के पलटने का कारण पता चल पाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *