स्वतंत्रता दिवस से पहले आतंकी हमलों का अलर्ट,सुरक्षा एजेंसियां हुई सतर्क, पीओके में साजिश और ट्रायल

 स्वतंत्रता दिवस से पहले आतंकी हमलों का अलर्ट,सुरक्षा एजेंसियां हुई सतर्क, पीओके में साजिश और ट्रायल

 

नई दिल्ली : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आतंकी हमले का खुफिया अलर्ट है। खास बात यह है इस बार तीन तरह का खुफिया अलर्ट है, जिसके आधार पर सुरक्षा एजेंसियां चौकसी बरत रही हैं। दरअसल इस बार सुरक्षा एजेंसियों को स्वतंत्रता दिवस को लेकर अलग-अलग तरह के संभावित खतरे से सतर्क रहने को कहा गया है। इसमें तकनीक के इस्तेमाल से लेकर लांचिंग पैड और आतंकियों की घुसपैठ करने की बात सामने आई है।

खबर मिली है कि आतंकी तीन तरह के हमले कर सकते हैं। पहला अलर्ट ड्रोन अटैक कर तबाही मचाने का है। खुफिया अलर्ट में जिक्र किया गया है कि आतंकी इसके लिए पीओके में ड्रोन से निशाना लगाने का अभ्यास कर रहे हैं। दूसरा अलर्ट है कि आतंकी मेटल डिटेक्टर को चकमा देने वाले सॉफिस्टिकेटेड आईईडी का इस्तेमाल कर बड़ी वारदात को अंजाम देना चाहते हैं।

वहीं तीसरे अलर्ट में आतंकियों का एक जत्था पीओके में कोटिल (केओटीआईएल) नाम के लॉन्चिंग पैड से जबकि दूसरा पीओके में डाटोटे (डीएटीओटीई) नाम के लांचिग पैड से घुसपैठ कर दिल्ली पहुंचाने की फिराक में होने का जिक्र है।

खुफिया अलर्ट में सुरक्षा एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि कोई संदिग्ध चीज मिले तो उसकी बेहद सावधानी से जांच करें। अगर बम हो तो उसे डिफ्यूज करने में भी ज्यादा सावधानी बरतें। क्योंकि सॉफिस्टिकेटेड आईईडी मेटल डिटेक्टर को भी चकमा दे सकता है। इसलिए जो पुलिसकर्मी मेटल डिटेक्टर पर तैनात हैं वो भी खास सावधानी बरतें और सही से जांच करें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *