जालंधऱ के ढन्न मोहल्ला में हुआ दर्दनाक हादसा, बरसाती पानी में करंट आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत
जालंधर: महानगर के अंतर्गत आते रेलवे रोड पर हुए दर्दनाक हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ जब सड़क किनारे लगे एक खंभे पर लगे मीटर से पानी में करंट आ गया, जब युवक अपनी बाईक पर वहां से गुजर रहा था तो कंरट की चपेट में आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है। वहीं मृतक की पहचान सरताज सिंह निवासी बाग कर्म बख्श, ढन्न मोहल्ला के रूप में हुई है। सरताज 11वीं कक्षा का छात्र था और वह लाडोवाली रोड स्थित स्कूल में पढ़ता था।
जानकारी अनुसार सरताज सिंह देर रात घर से बाईक पर बाजार जा रहा था कि रेलवे रोड पर बरसाती पानी भरा हुआ था जिसमें करंट फैला हुआ था, जब सरताज अपनी बाईक पर पानी के बीच से गुजरा तो करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह पानी में ही गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने बताया कि काफी देर तक युवक का शव बाइक से साथ पानी में ही तैरता रहा, जिसके बाद लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी।
मामले की जांच कर रहे एएसआइ जसविंदर सिंह ने बताया कि स्वजनों के बयान पर अगली कार्रवाई की जाएगी। बता दें इससे पहले भी कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं हादसे का पता चलते ही सरताज के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सिविल अस्पताल में बदहवास मां मृत बेटे के मुंह में सांस भरकर उसमें जान फूंकने का प्रयास करती रही। वह कहती जाती, उठ पुत्त घर चलिए…। इसे देखकर हर किसी की आंख नम हो गई।








Leave a Reply