अमृतसर एयरपोर्ट पर मंकीपाक्स को लेकर हाई अलर्ट, अथारिटी ने शुरू की यात्रियों की स्क्रीनिंग

अमृतसर एयरपोर्ट पर मंकीपाक्स को लेकर हाई अलर्ट, अथारिटी ने शुरू की यात्रियों की स्क्रीनिंग

 

 

अमृतसरः पंजाब में मंकी पाक्स के अलर्ट के बाद अब अमृतसर एयरपोर्ट पर भी मंकी पाक्स के खतरे को देखते हुए अथारिटी ने हाई अलर्ट कर दिया है। जिसके बाद एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी है। जिसके तहत त्वचा पर रैशेज या खुजली की शिकायत वाले यात्रियों को तुरंत अस्पताल में आईसोलेट करने के आदेश जारी किए गए हैं। बता दें कि दिल्ली में बीते दिनों एक 31 वर्षीय महिला मंकीपाक्स का एक केस और केरल में 3 मामले सामने आने के बाद अमृतसर के श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है।

जानकारी अनुसार अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचने होने वाले हर यात्री की थर्मल स्कैनिंग की जा रही है। पहले चरण में यदि कोई यात्री बुखार से पीड़ित पाया जाता है तो उसके चेहरे पर हाथों की जांच की जाती है। त्वचा पर रैशेज (दाने) या खुजली की शिकायत होने पर अस्पताल में आइसोलेट करने का प्रविधान है। एयरपोर्ट पर तैनात डा. एसपी सिंह ने बताया कि हम एक-एक मरीज की जांच कर रहे हैं। अभी तक कोई संदिग्ध मरीज सामने नहीं आया है। इसके अलावा एयरपोर्ट पर बार-बार सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है।

जिक्रयोग्य है कि दो दिन पहले ही पंजाब स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर डा. रणजीत सिंह ने केंद्र सरकार की हिदायतों के बाद राज्य के सभी सिविल सर्जनों को अलर्ट रहने को कहा था। उन्होंने ही अमृतसर व मोहाली के सिविल सर्जनों को एयरपोर्ट अथारिटी के साथ तालमेल कर विदेश से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग करने के आदेश दिए थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *