Breath Analyzer टेस्ट में फेल हुए 60 पायलटों और 150 कैबिन क्रू सदस्यों को किया गया सस्पेंड, सरकार ने संसद में दी यह महत्वपूर्ण जानकारी

Breath Analyzer टेस्ट में फेल हुए 60 पायलटों और 150 कैबिन क्रू सदस्यों को किया गया सस्पेंड, सरकार ने संसद में दी यह महत्वपूर्ण जानकारी

 

पिछले ढाई सालों के दौरान कुल 210 पायलट और कैबिन क्रू सदस्यों को शराब का सेवन करने के आरोप में सस्पेंड किया गया है। Breath Analyzer परीक्षण में 60 पायलटों और 150 केबिन क्रू सदस्य पाजिटिव पाए गए।

पिछले ढाई सालों के दौरान कुल 210 पायलट और कैबिन क्रू सदस्यों को शराब का सेवन करने के आरोप में सस्पेंड किया गया है। Breath Analyzer परीक्षण में 60 पायलटों और 150 केबिन क्रू सदस्य पाजिटिव पाए गए। Breath Analyzer परीक्षण विमानन सुरक्षा सुनश्चित करने के लिए किया जाता है। ताकि पायलट और कैबिन क्रू सदस्यों द्वारा शराब का सेवन करने के कारण विमानन सुरक्षा के लिए कोई खतरा पैदा न हो।

1 जनवरी, 2020 से 30 जून, 2022 की अवधि के दौरान, नागरिक उड्डयन आवश्यकताएं (सीएआर) सेक्शन-5, सीरीज-एफ, पार्ट-III के प्रावधान के मुताबिक, Breath Analyzer परीक्षण में पाजिटिव पाए गए किसी भी व्यक्ति का लाइसेंस रद्द नहीं किया गया। हालांकि, पाजिटिव पाए गए सभील 210 पायलटों और केबिन क्रू सदस्यों को सस्पेंड करने की कार्रवाई की गई है। एक संसदीय के एक जवाब के मुताबिक, एयरलाइंस द्वारा नियमों और नागरिक उड्डयन आवश्यकताओं के अनुपालन की निगरानी के लिए एक व्यवस्थित और सुरक्षा निरीक्षण प्रक्रिया है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *