कालेजों में दाखिले के लिए अब भरना होगा एक ही फॉर्म,पंजाब के विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत…

 कालेजों में दाखिले के लिए अब भरना होगा एक ही फॉर्म,पंजाब के विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत…

 

College Admission in Punjab पंंजाबके विद्यार्थियों के लिए अच्‍छी व राहत भरी खबर है। अब पंजाब के विद्याथियोंं काे सरकारी कालेजों में एडमिशन के लिए अब एक ही फार्म भरना होगा। हालांकि एडिड कालेज इसका विरोध कर रहे हैं।

 

पंजाब के विद्यार्थियों के लिए अच्‍छी और राहत देने वाली खबर है। अब उनको राज्‍य में सरकारी कालेजों में द‍ाखिले के लिए बस एक फार्म भरना होगा। पंजाब के सरकारी कालेजों में इस बार कामन एडमिशन प्लेटफार्म उम्मीदवारों के लिए दाखिला प्रक्रिया के लिए केंद्रीय हब के तौर पर काम करेगा।

स्टूडेंट्स को विभिन्न कालेजों और कोर्सों में दाखिला लेने के लिए केवल एक एप्लीकेशन फार्म ही भरना होगा। हालांकि एडिड कालेज इस का विरोध कर रहे है। पंजाब, पंजाबी और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटियों से संबंधित राज्य के सरकारी कालेजों में दाखिले के लिए केंद्रीकृत दाखिला पोर्टल शुरू किया गया है। चंडीगढ़ स्थित महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (मगसीपा) में पोर्टल लांच किया।

मंत्री ने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग के सहयोग से प्रशासनिक सुधार विभाग ने मौजूदा सत्र (2022-23) के लिए पोर्टल तैयार किया है। प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा विद्यार्थी से डिजिटल मोड के जरिए फीस के भुगतान के लिए पेअगौव इंडिया (पेमैंट गेटवे पार्टनर) के साथ हिस्सेदारी की है।

उन्‍होंंने कहा कि पोर्टल बिना उपस्थित हुए संपर्क रहित दाखिला प्रक्रिया को सुनिश्चित बनाएगा। फीस का भुगतान भी आनलाइन ही होगा। यह स्टूडेंट्स के साथ संचार करना भी आसान बनाएगा, एप्लीकेशन मैनेजर के जरिए कालेज फार्म भरने या एतराज को दूर करने या फीस का भुगतान करने संबंधी सीधे ई-मेल या व्यक्तिगत, बल्क एसएमएस या काल के द्वारा आवेदनकर्ता के साथ संपर्क कर सकेगा। इससे मेरिट सूची तैयार करने में भी पूरी पारदर्शिता आएगी। स्टूडेंट्स दाखिला प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से आनलाइन देख सकेंगे।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *