सरकारी स्कूल में चाकू लेकर घूसे थे युवक, DSE बराड़ बोले- माहौल खराब हुआ, छात्रों व शिक्षकों की सुरक्षा जरूरी

सरकारी स्कूल में चाकू लेकर घूसे थे युवक, DSE बराड़ बोले- माहौल खराब हुआ, छात्रों व शिक्षकों की सुरक्षा जरूरी

चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल मलोया में बीते कल बुधवार दो युवक चाकू लेकर स्कूल में घुस गए थे। स्कूल में घुसने से रोकने पर युवकों ने कंप्यूटर टीचर को धमकियां दी थी और स्कूल से बाहर मिलने की बात तक कही थी।

 

चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल में चाकू लेकर घूसे थे युवक, DSE बराड़ बोले- माहौल खराब हुआ, छात्रों व शिक्षकों की सुरक्षा जरूरी

चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल मलोया में बीते कल बुधवार दो युवक चाकू लेकर स्कूल में घुस गए थे। स्कूल में घुसने से रोकने पर युवकों ने कंप्यूटर टीचर को धमकियां दी थी और स्कूल से बाहर मिलने की बात तक कही थी। दोनों युवक स्कूल के ही पूर्व छात्र हैं। स्कूल स्टाफ ने घटना की शिकायत पुलिस को भी दी है। हालांकि दोनों आरोपित युवक पुलिस हिरासत से बाहर हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं घटना के अगले दिन आज डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन हरसुहिंदरपाल सिंह बराड़ ने गवर्नमेंट माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मलोया आरसी-1 का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल स्टाफ से घटना के बारे में जानकारी ली। सुबह साढ़े नौ बजे स्कूल पहुंचे डीएसई ने सबसे पहले कंप्यूटर टीचर संदीप बंसल से बात की और कल हुआ पूरा घटनाक्रम जाना।

डीएसई बराड़ ने कहा कि स्कूल में आने वाले स्टूडेंट्स और स्टाफ की सुरक्षा बहुत जरूरी है। सुरक्षा से कोई हेर-फेर नहीं होगा। स्कूल परिसर की शांति को भंग करने वालाें पर लगाम लगाई जाएगी ताकि स्कूल का माहौल खराब न हो और पढ़ाई बेहतर हो सके।

डायरेक्टर एचएस बराड़ ने प्रिंसिपल मंजीत कौर गिल और अन्य शिक्षकों से भी बात की। डीएसई ने कहा कि शहर के हर स्कूल को इस प्रकार की घटनाओं से बचाने की दिशा में काम होगा। इसके अलावा स्टूडेंट्स की काउंसलिंग कराने के लिए चंडीगढ़ कमीशन फार प्रोटेक्शन आफ चाइल्ड राइट्स (सीसीपीसीआर) व स्टेट लीगल सर्विस अथारिटी (एसएलएसए) से अपील की जाएगी। वहीं उन्होंने पुलिस विभाग की तरफ से स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने का भी आश्वासन दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *