जालंधर बस स्टैंड पर सरकारी बस कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन ने किया चक्का जाम

जालंधर बस स्टैंड पर सरकारी बस कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन ने किया चक्का जाम

 

MBD WEB NEWS  : जालंधर (सुमेश शर्मा ) पंजाब में सरकार में चाहे बदलाव आ चुका है लेकिन सरकारी कर्मचारियों का हाल जस का तस बना हुआ है अपनी तनख्वाह समय पर पाने के लिए भी उन्हें हर महीने धरना प्रदर्शन व बसे बंद करने की नौबत लगातार आती रहती है आज भी पंजाब रोडवेज पनबस और पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन आज 2 घंटे के लिए चक्का जाम करने का एलान कर दिया है। इस दौरान आज दोपहर 12 बजे से लेकर 2 बजे तक बस स्टैंड को बंद रखा जाएगा। एक दिन पूर्व यूनियन ने गेट रैलियां कर अपना रुख जाहिर कर दिया था लेकिन सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया न आने पर अब यूनियन द्वारा 2 घंटे के लिए बस स्टैंड को बंद किया जाएगा। इससे पहले 21 जून को भी यूनियन ने कच्चे मुलाजिमों की तनख्वाह न आने व अन्य मुद्दों को लेकर 2 घंटे के लिए चक्का जाम किया था।वही जनता ने इस बन्द में उनका समर्थन किया और कहा कि सरकार को इनके बारे में सोचना चाहिए अगर समय पर वेतन नही मिलेगा तो यह लोग अपना जीवनव्यापन कैसे करेंगें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *