अमृतसर में पठानकोट की ड्रग इंस्पेक्टर बबलीन कौर गिरफ्तार, रिश्वत लेने के आरोपों के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
अमृतसरः अमृतसर में स्थित गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में बुधवार को पुलिस ने छापामारी कर वहां से गुरदासपुर व पठानकोट जिले की ड्रग इंस्पेक्टर बबलीन कौर गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने यह कार्रवाई उन पर रिश्वत लेने के आरोप के बाद की है। उनकी गिरफ्तारी को लेकर और विवरण जुटाया जा रहा है। मामले में कार्रवाई मुख्यमंत्री की एंटी करप्शन हेल्पलाइन पर मिली शिकायत के बाद की गई है।
जानकारी अनुसार पुलिस ने ड्रग इंस्पैक्टरप बबलीन कौर के न्यू अमृतसर क्षेत्र में स्थित घर पर छापामारी करने पहुंची थी। इस दौरान पुलिस ने घर में उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। बताया जा रहा है कि ड्रग इंस्पेक्टर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में छिपी हुई थीं। खबर मिलते ही पुलिस ने यूनिवर्सिटी पहुंचकर बबलीन कौर को गिरफ्तार कर लिया।
जिक्रयोग्य है कि बबलीन कौर पर आरोप है कि उनके अधीनस्थ कार्यरत एक दर्जा चार कर्मचारियों ने मेडिकल स्टोर संचालक को लाइसेंस जारी करने की एवज में रिश्वत की मांग की थी। बताया जा रहा है कि दर्जा चार कर्मचारी से पुलिस ने जब पूछताछ की तो उसने बबलीन का नाम लिया है। पुलिस बबलीन को कुछ देर बाद अमृतसर के सिविल अस्पताल लाएगी, जहां उनका मेडिकल करवाया जाएगा।








Leave a Reply