जालंधऱ में बेखौफ अपराधी, नाके पर तैनात पुलिस कर्मचारियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे कर्मी
जालंधऱः महानगर के अंतर्गत आते फगवाड़ा में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक कार सवारों ने नाके पर तैनात पुलिस कर्मचारियों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमें पुलिस कर्मचारी बाल-बाल बच गए। वहीं पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी वहां से फरार होने में कामयाब हो गए। बहरहाल पुलिस ने आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार फगवाड़ा के महेड़ू गांव में देर रात 12 बज़े के करीब पुलिस को सूचना मिली थी कि कपूरथला पुलिस द्वारा दर्ज एक मामले का दोषी राज़न जालंधर से पुलिस की नाकाबंदी तोड़ कर फगवाड़ा की ओर आ रहा है। जिस दौरान गांव महेडू के पास पुलिस ने नाकाबंदी की तो उक्त कार में सवार युवक ने पुलिस पर भी ताबड़तोड़ गोलियां चला दी, जिस दौरान पुलिस ने भी कार सवार पर बचाव के लिए गोलियां चलाई लेकिन मौका पाकर कार सवार भागने में सफल हो गया। हालांकि यह नही पता चल पाया कि कार में आरोपी राज़न के ईलावा कोई और भी सवार था या नहीं । वहीं फगवाड़ा पुलिस ने देर रात को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कारवाई शुरू कर दी है।
वहीं फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौके से गोलियों के खोल भी बरामद कर लिए हैं। बहरहाल पुलिस ने आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।








Leave a Reply