Court gives big relief to former MLA Joginder Pal, got bail
पूर्व विधायक जोगिंदर पाल को कोर्ट ने दी बड़ी राहत, मिली जमानत
पठानकोटः बुधवार का दिन पूर्व विधायक जोगिंदरपाल के लिए राहत भरी खबर लेकर आया है। अवैध माइनिंग के आरोप में गिरफ्तार भोआ के पूर्व विधायक जोगिंदरपाल को अदालत ने जमानत दे दी है। इसी के साथ कोर्ट ने सरकार को रिकार्ड पेश करने का आदेश भी दिया है। बता दें कि पूर्व विधायक जोगिदंरपाल ने अदालत में अपनी जमानत अर्जी दाखिल की थी। जिसके तहत आज कोर्ट ने उनको जमानत दे दी है।
जिक्रयोग्य है कि माइनिंग विभाग द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पंजाब कांग्रेस के नेता और भोआ के पूर्व विधायक जोगिंदर पाल को गिरफ्तार कर लिया गया था। इससे पहले कांग्रेस के पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को गिरफ्तार किया गया था।








Leave a Reply