बड़ी खबरः सीएम भगवंत मान तथा सीएम केजरीवाल को खालिस्तान ने दी धमकी, नहीं मानी बात तो बेअंत सिंह जैसे हश्र की दी धमकी
संगरूरः संगरूर के काली माता मंदिर की दीवार पर खालिस्तानी नारे लिखने के मामले में सिख फॉर जस्टिस के सरगना गुरपतवंत पन्नू ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि यह नारे खालिस्तानी समर्थकों ने लिखे हैं। इस वीडियो में इस दौरान सरगना पन्नु ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धमकी देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह जैसा हाल करने की धमकी दी है। जिसके बाद उसके खिलाफ संगरूर में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी अनुसार सिख फॉर जस्टिस के सरगना गुरपतवंत पन्नू ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी खालिस्तानी समर्थकों के सहयोग से बनी है। वीडियो में सीएम केजरीवाल और सीएम मान को धमकी दी गई है कि वे खालिस्तान का समर्थन करें और उसके एजेंडे पर चले नहीं तो उनका भी हाल पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह जैसा होगा। वीडियो जारी करने के बाद आतंकी सरगना सिख फॉर जस्टिस गुरपतवंत सिंह पन्नू पर संगरूर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आपको बता दें कि गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ पहले भी केस दर्ज है। फिलहाल मंदिर की दीवार पर लिखे नारे मिटा दिए है। बता दें कि इससे पहले फरीदकोट, फिरोजपुर में भी ऐसा हो चुका है।








Leave a Reply