अग्निपथ की आग में सुलगा लुधियाना, हजारों युवाओं ने रेलवे स्टेशन पर की जमकर तोड़फोड़, 17 ट्रेनें रद्द; चार गिरफ्तार

You are currently viewing अग्निपथ की आग में सुलगा लुधियाना, हजारों युवाओं ने रेलवे स्टेशन पर की जमकर तोड़फोड़, 17 ट्रेनें रद्द; चार गिरफ्तार

Ludhiana scorched in Agneepath fire, thousands of youth vandalized railway station, 17 trains cancelled; four arrested

अग्निपथ की आग में सुलगा लुधियाना, हजारों युवाओं ने रेलवे स्टेशन पर की जमकर तोड़फोड़, 17 ट्रेनें रद्द; चार गिरफ्तार

 

लुधियानाः केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना की आग में अब लुधियाना सुलग उठा है, जिसके तहत शनिवार को विभिन्न जगहों से आए हजारों युवाओं ने लुधियाना रेलवे स्टेशन पर जमकर तोडफोड़ की। जिसके बाद रेलवे ने करीब 17 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। वहीं डंडे और लोहे के सरिये लेकर स्टेशन पहुंचे युवाओं ने वहां खड़े कई वाहनों में तोड़फोड़ कर दी, वहीं स्टेशन के अंदर लगे स्टालों और सरकारी दफ्तरों में तोड़फोड़ करते हुए वहां तैनात पुलिस कर्मचारियों पर पथराव भी किया। जिसके बाद महानगर का माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया है।

बता दें कि देश के 13 राज्यों फैली अग्निपथ योजना के विरोध की चिंगारी शनिवार लुधियाना में भी भड़क उठी। मौके पर पहुंचे भारी पुलिस बल ने चार युवाओं को हिरासत में ले लिया है। वहीं दूसरे प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं।

जानकारी अनुसार केंद्र सरकार द्वारा सेना में भर्ती केलिए चलाई गई अग्निपथ योजना का पूरे देश में विरोध हो रहा है। जिसके बाद शनिवार को लुधियाना के रेलवे स्टेशन पर हजारों युवाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए तोड़फोड़ की। वहीं उत्तर रेलवे ने मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर जाने वाली कुल 17 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। बड़ी संख्या में ट्रेनों का इस तरह रद्द होना यात्रियों के लिए बड़ी दिक्कत है। लोगों की माने तो अब उन्हें निजी टैक्सियों या बसों में गांव जाना पड़ेगा। वहीं प्राइवेट बस चालक भी ट्रेनें कैंसिल होने के बाद लोगों की मजबूरी की खूब फायदा उठा मनमर्जी के दाम वसूलते हैं। लुधियाना स्टेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विरोध के कारण शनिवार को अभी कई और ट्रेनों के रद्द या शॉर्ट टर्मिनेट होने की संभावना है

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *