करोलबाग के गफ्फार मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल विभाग की 39 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

You are currently viewing करोलबाग के गफ्फार मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल विभाग की 39 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

Massive fire broke out in Gaffar market of Karolbagh, 39 vehicles of fire brigade reached the spot

करोलबाग के गफ्फार मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल विभाग की 39 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

 

नई दिल्लीः दिल्ली में आसमान से आग बरस रही है भीषण गर्मी के बीच आगलगी की घटनाएं भी आए दिन हो रही हैं। इसी बीच दिल्ली के करोलबाग स्थित प्रसिद्ध गफ्फार मार्केट में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। ये आग यहां के जूता मार्केट में लगी है, जोकि बीकानेर स्वीट के पास था। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी, घटना की सूचना मिलते ही आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की 39 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

घटना संबंधी जानकारी देते हुए डिप्टी चीफ फायर सुनील चौधरी ने बताया कि सुबह 4:30 पर उन्हें आग लगने की सूचना मिली थी। संकरी गली होने के कारण आग एक जगह से दूसरी जगह तक फैल गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। वहीं, गफ्फार मार्केट में लगी आग पर एसके दुआ मंडल अधिकारी दिल्ली अग्निशमन सेवा ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है। कहीं-कहीं पर छिटपुट आग लगी हुई है और 15-16 दुकान क्षतिग्रस्त हुईं हैं। करीब 200 दमकल कर्मी आग बुझाने में लगे हुए हैं। यहां 5 लोग फंसे हुए थे जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

बता दें कि दिल्ली में लगातार आग की घटनाएं सामने आ रही हैं। बीते दिनों दिल्ली के जामियानगर इलाके में 8 जून को एक पार्किंग में भीषण आग लग गई थी। इस आग की वजह से पार्किंग में खड़े 100 वाहन जलकर खाक हो गए थे। इस घटना से पहले दिल्ली के मुंडका इलाके में भी भीषण आग लगी थी, जिसमें 25 से भी ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। आग इतनी भयानक थी कि कई लोग तीसरी मंजिल से ही कूद गए थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *