पंजाब के पूर्व सीएम चन्नी के हलके में अवैध माइनिंग का पर्दाफाश, चन्नी के करीबी ठेकेदार इकबाल सिंह गिरफ्तार
चंडीगढ़ः अवैध माइनिंग के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के हलके में छापामारी करते हुए अवैध रूप से हो रही माइनिंग का पर्दाफाश किया है, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी ठेकेदार इकबाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ अवैध रूप से माइनिंग करने के आरोप लगाए गए हैं। बता दें कि विधानसभा चुनावों के दौरान आप नेता राघव चड्ढा ने चमकौर साहिब के गांव जिंदापुर में हो रही अवैध माइनिंग का खुलासा किया था। बता दें कि चन्नी चमकौर साहिब से विधायक भी रह चुके हैं।
जानकारी अनुसार चमकौर साहिब पुलिस थाने के एसएचओ रूपिंदर सिंह ने कहा कि जंगलात विभाग की शिकायत पर केस दर्ज कियया गया है। इस मामले में पुलिस ने जंगलात विभाग कुछ रिपोर्ट मांगी थी। जिसमें इकबाल सिंह का रोल सामने आया है। इसलिए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि रोपड़ जंगलात विभाग ने पुलिस को कार्रवाई के लिए 2 लेटर भेजे थे। पहला 18 नवंबर 2021 को भेजा गया। फॉरेस्ट रेंज अफसर राजवंत सिंह ने लेटर में लिखा कि इकबाल सिंह और कुछ अज्ञात लोगों ने जंगलात विभाग की जमीन पर पोकलेन चलाकर रेत निकाला है। इससे 530 पौधों को भी नुकसान हुआ। इसके बाद 22 नवंबर को उन्होंने चमकौर साहिब के एसडीएम को लेटर भेजा। जिसमें कहा कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। हालांकि कुछ दिन बाद ही लेटर लिखने वाले अफसर को बदल दिया गया।
बता दें कि राघव चड्ढा ने आरोप लगाए कि सीएम चन्नी के सरंक्षण में रेत माफिया चलाया जा रहा था और रोजाना 1000 के करीब टिप्पर रेट के भरे जाते थे। इस मामले पर पूर्व सीएम चन्नी ने आवाज नहीं उठाई। उन्होंने कहा कि सीएम चन्नी ने पंजाब के लोगों से झूठ बोला है।








Leave a Reply