सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस को मिली कामयाबी, शूटर हरकमल राणू चढ़ा पुलिस के हत्थे

You are currently viewing सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस को मिली कामयाबी, शूटर हरकमल राणू चढ़ा पुलिस के हत्थे

Punjab Police gets success in Sidhu Musewala murder case, shooter Harkamal Ranu gets caught by the police

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस को मिली कामयाबी, शूटर हरकमल राणू चढ़ा पुलिस के हत्थे

 

बठिंडाः पंजाबी गायक व कांग्रेसी नेता सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बठिंडा से हरकमल राणू को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि हरकमल राणू का नाम उन 8 शार्प शूटरों की सूची में शामिल था, जिन्होंने सिद्धू को अंधाधुंध गोलियां मारकर मौत के घाट उतारा था। इसके अलावा पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और कई संदिग्धों को भी राउंडअप किया है।

बता दें कि इससे पहले इस हत्याकांड में फरार आरोपी सौरभ उर्फ महाकाल को पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। वहीं, लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ में पता चला है कि उसके भाई ने देश छोड़ दिया है और उसका भतीजा भी फरार है जिसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *