सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे राहुल गांधी, मूसेवाला के माता-पिता से जताया दुख, बोले- दुख की घड़ी में हम साथ हैं मिले
मानसाः बीते दिनों मानसा से कांग्रेसी नेता और मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद कां पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष नेता राहुल गांधी मंगलवार को मानसा में सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे और उनके माता-पिता के साथ मुलाकात कर शोक व्यक्त किया। इस मौके उन्होंने कहा कि पंजाब में आप सरकार पूरी तरह से फेल साबित हो चुकी है और अमन और शांति बनाए रखना आप सरकार के बस की बात नहीं है। इस दौरान राहुल गांधी ने एक ट्वीट कर कहा कि मूसेवाला के माता-पिता जिस दुख से गुजर रहे हैं, उसे बूयान करना मुश्किल है। उन्हें इंसाफ दिलाना हमारा फर्ज है और हम इंसाफ दिलाकर रहेंगे।
जानकारी अनुसार कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को मानसा पहुंचे। उन्होंने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और माता चरण कौर से मिलकर शोक व्यक्त किया। राहुल गांधी ने मूसेवाला के माता पिता से चर्चा की। वह करीब 45 मिनट तक सिद्धू परिवार के साथ रहे। इस दौरान उनके साथ पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, प्रताप सिंह बाजवा और पूर्व उप मुख्यमंत्री अंबिका सोनी मौजूद रहीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस ने मूसेवाला के माता-पिता से विशेष रूप से अकेले में बातचीत की है।
बता दें कि सिद्धू मूसेवाला पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के करीबी रहे। पिछले विधानसभा चुनाव से पहले मूसेवाला कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उन्होंने मानसा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ा। हालांकि, आम आदमी पार्टी के डॉ. विजय सिंगला ने उन्हें हरा दिया था। इसके बाद आप की सरकार ने उनकी सिक्योरिटी घटा दी। इसके अगले ही दिन मूसेवाला की हत्या हो गई।








Leave a Reply