अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में खालिस्तानी नारे लगाने वाले दो व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

You are currently viewing अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में खालिस्तानी नारे लगाने वाले दो व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Police arrested two persons who raised Khalistani slogans in Amritsar’s Golden Temple complex

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में खालिस्तानी नारे लगाने वाले दो व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

अमृतसरः महानगर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्तियों ने स्वर्ण मंदिर में देश विरोधी नारे लगाए थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरदासपुर निवासी मंजीत सिंह उर्फ बाबा और लुधियाना निवासी सौदागर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरिपोयं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के हाथ लगी एक वीडियो में उन्हें खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाते देखा गया है।

इस संबंधी जानकारी देते सब इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने बताया कि वह गलियारा पुलिस चौकी के पास सोमवार की शाम अपनी ड्यूटी कर रहे थे। इस बीच एक वायरल वीडियो उन्हें अपने मोबाइल पर मिली। वीडियो देखने पर उन्हें पता चला कि श्री अकाल तख्त साहिब के पास दो व्यक्ति रिफरेंडम जिंदाबाद, खालिस्तान जिंदाबाद। यही नहीं, आरोपित अपना अलग देश खालिस्तान मांगने की बात भी कर रहे थे। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी अनुसार उक्त आरोपी इस तरह के नारे लगाकर शहर का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो में आरोपित अपने देश के खिलाफ जंग लड़ने की बात कर रहे हैं। कोतवाली थाने के इंस्पेक्टर सुखजिंदर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपितों को मंगलवार की शाम कोर्ट में पेश किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने दोनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। आरोपितों के अन्य साथियों का पता लगाकर तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *