जालंधर में देर रात युवक ने पत्नी, सास व ससुर की गोलियां मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, इलाके में दहशत
जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते शिवनगर में देर रात करीब 1 बजे एक युवक ने अपनी पत्नी, सास व ससुर की गोलियां मारकर हत्या कर दी, जिसके बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर इस हत्याकांड की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है तथा वह एक सिक्योरिटी गार्ड के रूप में नौकरी करता है। वहीं मृतकों में सुनील की पत्नी शिल्पी, उसके पिता अशोक कुमार तथा मां कृष्णा के रूप में हुई है।
सूचना मिलते ही एडीसीपी सुहेल कासिम मीर मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि शिव नगर की गली नंबर पांच में रहने वाले सुनील कुमार की शादी तीन साल पहले शिल्पी से हुई थी। उसका दो साल का बच्चा भी है। इससे पहले सुनील ने दो शादियां की थी और दोनों पत्नियां उसे छोड़कर चली गई थी। शिल्पी के साथ उसने तीसरी शादी की थी।
सोमवार सुबह भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। सारा मोहल्ला मौके पर इकट्ठा हो गया था। दोनों के बीच विवाद होने के बाद शिल्पी ने अपने पिता अशोक कुमार व माता कृष्णा को बुला लिया था। शाम को भी सुनील और बाकी परिवार के बीच खूब झगड़ा हुआ जिसके बाद सुनील मौके से चला गया। रात को 10 बजे फिर आया और रिवाल्वर से शिल्पी, अशोक व कृष्णा को गोलियां मार दी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। गोलियां मारने के बाद सुनील अपने हथियार के साथ वहीं खड़ा रहा। उसने खुद ही पुलिस को फोन किया और बताया कि उसने अपनी पत्नी व सास-ससुर की गोलियां मारकर हत्या कर दी है।








Leave a Reply