जालंधर में फिर हुई बड़ी वारदात, गन प्वाइंट पर लुटेरों ने लूटी कार, बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई, लुटेरे फरार
जालंधर: महानगर में लगातार बढ़ रहे अपराधों के कारण जहां लोगों में दहशत पाई जा रही है। वहीं पुलिस इन अपराधों को रोकने में पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। ऐसा ही एक मामला महानगर में शुक्रवार देर रात उस वक्त सामने आया जब जिले में देर रात हाईवे पर लुटेरों ने गन पॉइंट पर कार लूट ली। जिसको लूटने के बाद लुटेरों ने कार को तेजी से भगाना शुरू कर दिया जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई और हाईवे के डिवाइडर से जा टकराई। इसके बाद लुटेरे गाड़ी को वहीं छोड़ मौके से भाग निकले।
घटना संबंधी जानकारी देते हुए पीड़ित युवक श्यामलाल ने बताया कि वह बटाला का रहने वाला है। उसने बताया कि वह जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर किसी को छोड़ने आया था। लौटते समय पठानकोट बाईपास पर स्थित सब-वे पर खाने-पीने के लिए रुका। इसके बाद सब-वे से निकल कर गाड़ी का शीशा साफ कर रहा था। तो 5 लोग उसके पास आए उन्होंने आते ही डंडे से पीटना शुरू कर दिया और गोली मारने की धमकी देने लगे। वह जैसे तैसे लुटेरों के चंगुल से छूटकर भाग निकला। इस घटना के बाद से दहशत के कारण पीड़ित सदमे में है।
वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि हाईवे से गाड़ी को हटाकर टो करके थाने में पहुंचा दिया है। मौके पर आई पुलिस ने बताया कि लूट की इस घटना के बारे में मैसेज करके सभी को अलर्ट कर दिया गया है। सब-वे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लिया जा रहा है। इन्हें खंगालने के बाद ही लुटेरों का पता लगाया जाएगा और जल्द ही लुटेरों को हिरासत में ले लिया जाएगा।








Leave a Reply