ब्रेकिंग न्यूजः भगवंत मान का बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री को किया बर्खास्त, रिश्वत मांगने का था आरोप

You are currently viewing ब्रेकिंग न्यूजः भगवंत मान का बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री को किया बर्खास्त, रिश्वत मांगने का था आरोप

Breaking news: Bhagwant Mann’s big action, Health Minister sacked, accused of demanding bribe

ब्रेकिंग न्यूजः भगवंत मान का बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री को किया बर्खास्त, रिश्वत मांगने का था आरोप

 

चंडीगढ़ः भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा कदम उठाते हुए स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंघला को बर्खास्त कर दिया है। सिंघला पर अधिकारियों से कमीश मांगने का आरोप लगा था। बताया जा रहा है कि मान को स्वास्थ्य मंत्री के भ्रष्टाचार में लिप्त होने के पुख्ता सबूत मिले थे। जिसके बाद उन्होंने यह फैसला किया।

जानकारी अनुसार पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को अपनी कैबिनेट से हटा दिया है. बताया जा रहा है कि उन पर रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं, जिसके बाद उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। मुख्यमंत्री मान ने उनके खिलाफ पुलिस को मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। करीब 10 वर्ष पहले विजय सिंगला आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। वह लंबे समय से सिविल अस्पताल मानसा रोड पर सिंगला डेंटल क्लीनिक चला रहे हैं। उनकी पत्नी अनीता सिंगला भी बीएएमएस हैं और बेटा चेतन सिंगला एमडी की पढ़ाई कर रहे हैं. इस बार के पंजाब विधानसभा चुनाव में डॉ. विजय सिंगला ने मानसा से प्रसिद्ध गायक और कांग्रेस उम्मीदवार सिद्धू मूसेवाला को 60,000 से अधिक वोटों से हराया था।

बता दें कि करीब 10 वर्ष पहले विजय सिंगला आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। वह लंबे समय से सिविल अस्पताल मानसा रोड पर सिंगला डेंटल क्लीनिक चला रहे हैं। उनकी पत्नी अनीता सिंगला भी बीएएमएस हैं और बेटा चेतन सिंगला एमडी की पढ़ाई कर रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *