पंजाब के सीएम भगवंत मान आज दिल्ली दौरे पर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अहम मुद्दों पर करेंगे बातचीत

You are currently viewing पंजाब के सीएम भगवंत मान आज दिल्ली दौरे पर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अहम मुद्दों पर करेंगे बातचीत

Punjab CM Bhagwant Mann to visit Delhi today, will talk to Union Home Minister Amit Shah on important issues

पंजाब के सीएम भगवंत मान आज दिल्ली दौरे पर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अहम मुद्दों पर करेंगे बातचीत

 

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान वीरवार को दिल्ली दौरे पर रहेंगे। उनकी तरफ से दोपहर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की जाएगी। सीएम बनने के बाद मान की शाह से यह पहली मुलाकात होगी। इस दौरान किसानों की मांगों को केंद्र सरकार आगे रखा जाएगा। मुख्यमंत्री मान तथा गृहमंत्री अमित शाह के मध्य होने वाली बैठक के दौरान राज्य के सुरक्षा मामलों पर भी चर्चा होगी। पंजाब की पाकिस्तान से लगती सीमा के निकट भारतीय क्षेत्र में लगी कंटीली तार के पार किसानों को खेती करने के लिए जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। यह मामला भी मुख्यमंत्री द्वारा गृह मंत्री के ध्यान में लाया जाएगा और उन्हें इस मसले का समाधान करने के लिए कहा जाएगा।

इस दौरान सबसे अहम मुद्दा बॉर्डर सिक्योरिटी का रहेगा। पंजाब का करीब 600 किमी हिस्सा पाकिस्तान बॉर्डर से सटा हुआ है। जहां से ड्रोन के जरिए ड्रग्स और हथियार पंजाब भेजे जा रहे हैं। इसे रोकने के लिए केंद्र और राज्य के बीच तालमेल को बढ़ाया जाएगा। पंजाब सीएम ने बुधवार को मोहाली में आंदोलन कर रहे किसान नेताओं से मुलाकात की थी। मीटिंग के बाद राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप धालीवाल धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पंजाब में बासमती पर एमएसपी के लिए गृह मंत्री शाह से चर्चा करेंगे। इसके अलावा किसान गेहूं की कम झाड़ के बदले 500 रुपए प्रति एकड़ बोनस मांग रहे हैं। इस पर भी मान शाह से चर्चा करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *