अस्पताल में लगी भीषण आग ने लिया भयानक रूप, सड़कों पर आए मरीज

You are currently viewing अस्पताल में लगी भीषण आग ने लिया भयानक रूप, सड़कों पर आए मरीज

अस्पताल में लगी भीषण आग ने लिया भयानक रूप, सड़कों पर आए मरीज

 

अमृतसर: महानगर के अंतर्गत आते गुरु नानक देव अस्पताल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अस्पताल में भीषण आग लग गई। जिसके बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों में भी दहशत पाई जा रही है। वहीं आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं।

जानकारी अनुसार शनिवार दोपहर को गुरु नानक देव अस्पताल में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। आग लगने से अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। इस दौरान सभी मरीजों को सुरक्षा जगह पर भेज दिया गया है। जानकारी अनुसार आग लगने के कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। अस्पताल में आग ने इतना भयानक रूप धार लिया है कि मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड़ की गाड़ियां भी आग बुझाने में असमर्थ नजर आ रही है जिस कारण लोगों को कई वार्डों से बाहर निकाल कर सड़कों पर ले जाया जा रह है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *