गन और गैंगस्टर कल्चर को बढ़ावा देने वालों की अब खैर नहीं, सीएम भगवंत मान ने दिए कड़ी कार्रवाई के आदेश

You are currently viewing गन और गैंगस्टर कल्चर को बढ़ावा देने वालों की अब खैर नहीं, सीएम भगवंत मान ने दिए कड़ी कार्रवाई के आदेश

Those promoting gun and gangster culture are no longer well, CM Bhagwant Mann ordered strict action

गन और गैंगस्टर कल्चर को बढ़ावा देने वालों की अब खैर नहीं, सीएम भगवंत मान ने दिए कड़ी कार्रवाई के आदेश

 

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाबी गानों में ‘गन कल्चर’ और ‘गैंगस्टर कल्चर’ के बढ़ावे पर सख्ती दिखाई है। सीएम ने साफ कर दिया है कि किसी भी गाने में गन कल्चर और गैंगस्टर कल्चर को स्वीकारा नहीं जाएगा। ऐसा करने पर सिंगर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल यह अपील है लेकिन अगर आगे से ऐसे गाने आए तो फिर सरकार उन्हें नहीं बख्शेगी। वीरवार को हुई मीटिंग में सीएम मान ने पंजाब के सभी जिलों के एसएसपी, पुलिस कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नरों को इस पर नजर रखने को कहा है।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि गायकों को गीतों के जरिए हिंसा फैलाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उनके गीतों से जल्दी प्रभावित होने वाले बच्चे बिगड़ जाते हैं। पंजाब को जिस अमीर सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है, उसे गीतों में दिखाएं।  बता दें कि, पंजाबी गानों में अधिकतर गन और गैंगस्टर कल्चर को बढ़ावा दिया जाता है जिस पर भगवंत मान ने आपत्ती जताई है।

सीएम भगवंत मान ने गायकों से अपील की कि वह अपने गीतों में समाज विरोधियों का महिमामंडन न करें। इससे समाज में हिंसा, नफरत और दुश्मनी को भड़काया जा रहा है। इसकी जगह गायक पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत के मूल्यों पर चलते हुए भाईचारा, शांति और सद्भावना को मजबूत करने वाले गीत गाएं।  सीएम भगवंत मान के लिए पॉलीवुड इंडस्ट्री नई नहीं है। मान कई दशक तक कॉमेडी कर चुके हैं। उनके कई टीवी शो, कैसेट्स मार्केट में आ चुके हैं। उन्होंने मशहूर टीवी शो लाफ्टर चैलेंज में भी हिस्सा लिया था। इसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *