टारगेट किलिंग मामले में पंजाब पुलिस की मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में हथियारों सहित आरोपी गिरफ्तार

You are currently viewing टारगेट किलिंग मामले में पंजाब पुलिस की मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में हथियारों सहित आरोपी गिरफ्तार

Big success of Punjab Police in target killing case, accused arrested with huge amount of weapons

टारगेट किलिंग मामले में पंजाब पुलिस की मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में हथियारों सहित आरोपी गिरफ्तार

 

 

चंडीगढ़ः पंजाब पुलिस ने टारगेट किलिंग की एक बड़ी कोशिश को नाकाम किया है। मोहाली पुलिस ने खरड़ के नडियाला चौक से एक शख्स को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से दो, 30 कैलिबर की पिस्तौल और एक, 32 कैलिबर की पिस्तौल के साथ 10 कारतूस भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए आरोपी की पहचान फतेहगढ़ साहिब के गांव सिंधवां निवासी गुरिंदर सिंह उर्फ गुरी शेरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी पर रंगदारी, स्नैचिंग, डकैती सहित 6 केस दर्ज है।

जानकारी देते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक रोपड़ रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गुरी शेरा अपने साथी गुरप्रीत सिंह उर्फ जॉनी निवासी मलकपुर जट्‌टां पटियाला के साथ हथियारों की अवैध स्मगलिंग में शामिल है। इसके बाद दोनों के खिलाफ मोहाली के सिटी खरड़ पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस पूछताछ में गुरी ने बताया कि वह मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों से हथियार और गोला-बारूद की खरीद करता था। वह यूरोपियन बेस्ड हैंडलर के टच में था। उसे हथियार खरीदने के लिए डेढ़ लाख रुपए भी दिए गए थे। इस सनसनीखेज अपराध को अंजाम देने के लिए हथियार-गोला-बारूद और लॉजिस्टिक सपोर्ट खरीदने के लिए 1.50 लाख रुपये का भुगतान भी किया गया था। उन्होंने कहा कि वे इन हथियारों को पंजाब में अपने गिरोह के सदस्यों तक पहुंचाते थे।  डीआईजी ने कहा कि साजिश का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच की जा रही है और गुरी के सहयोगी गुरप्रीत सिंह उर्फ जॉनी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *