गुरदासपुर में फिर चली गोलियां, कार सवार व्यक्तियों ने की हवाई फायर, लोगों में फैली दहशत

You are currently viewing गुरदासपुर में फिर चली गोलियां, कार सवार व्यक्तियों ने की हवाई फायर, लोगों में फैली दहशत

Bullets fired again in Gurdaspur, people in car fired in the air, panic spread among people

गुरदासपुर में फिर चली गोलियां, कार सवार व्यक्तियों ने की हवाई फायर, लोगों में फैली दहशत

 

गुरदासपुरः पंजाब में लगातार बिगड़ रही कानून व्य़वस्था और अपराधियों में कम हो रहे पुलिस के डर से बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर फरार हो रहे हैं। वहीं पुलिस सांप निकल जाने के बाद लाठी पिटती नजर आती है। वहीं आए दिन बढ़ते अपराधों और गोलीबारी की घटनाओं में लोगों में दहशत का माहौल है। शुक्रवार को भी जिले में कार सवार व्यक्तियों द्वारा हवाई फायर करने से इलाके में दहशत फैल गई। आरोपी फायरिंग के बाद वहां से भागने में कामयाब हो गए।

वारदात की जानकारी देते थाना सिटी गुरदासपुर पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह थाना सिटी गुरदासपुर में बतौर जनरल ड्यूटी पर तैनात है। 3 मई को वह मुख्य अफसर थाना सिटी गुरदासपुर और पुलिस पार्टी समेत गश्त कर रहा था। जब वह जीटी रोड ग्रेड होटल नजदीक पहुंचे तो ग्रेड होटल के सामने एक कार खड़ी थी जिसमें 5 अज्ञात व्यक्ति बैठे थे। मुख्य अफसर ने उनको कार की चैकिंग के लिए भेजा जब वह कार के पास गए तो कार में सवार 5 आरोपियों ने हवाई फायरिंग कर दी और मौके से कार सहित फरार हो गए।

पुलिस अधिकारी ने बताय़ा कि उन्होंने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच की तो जांच में सामने आया कि यह फायरिंग रोहत कुमार, दामन, विजय कुमार, दीपक कुमार, निखिल, प्रीत पाहड़ा ने की है। पुलिस ने उक्त पांच व्यक्तियों खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *