बड़ी साजिश हुई नाकाम; करनाल से 4 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, भारी तादाद में हथियार और बारूद का कंटेनर बरामद

बड़ी साजिश हुई नाकाम; करनाल से 4 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, भारी तादाद में हथियार और बारूद का कंटेनर बरामद

 

Karnal News: हरियाणा (Haryana) की करनाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार संदिग्ध आतंकवादियों को शिकंजे में लिया है. पुलिस की टीम ने इन आतंकियों से हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है. इस मामले का खुलासा होते ही पुलिस प्रशासन के आलाअधिकारी मौके पर मौजूद हैं.

 

करनाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की टीम ने पकड़े गए आतंकियों से हथियार भी बरामद किए हैं. मामला सामने आने के बाद अब केंद्रीय एजेंसियां भी इस मामले की जांच कर सकती हैं. आपको बता दें कि मधुबन थाने में बम निरोधक दस्ता मौके पर मौजूद है. शुरुआती जांच में पता चला है कि ये सभी आतंकवादी पंजाब से दिल्ली की तरफ जा रहे थे.

बब्बर खालसा से जुड़े हैं संदिग्ध आतंकवादी

पुलिस ने इन संदिग्धों के पास से जो इनोवा कार बरामद की है. उसमें बड़ी तादाद में गोलियां (Bullets) और बारूद के कंटेनर भी बरामद हुए हैं. पुलिस का कहना है कि कंटेनर में रखा हुआ विष्फोटक पदार्थ आरडीएक्स (RDX) हो सकता है. आपको बता दें कि करनाल पुलिस को टिप मिली थी कि चार संदिग्ध आतंकी पंजाब की तरफ से करनाल में दाखिल होने वाले हैं जो एक इनोवा कार में सवार हैं और इनके पास हथियार भी हैं.

इस इनपुट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर बसताड़ा टोल प्लाजा के पास नाका लगाया और एक गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका. गाड़ी की तलाशी के दौरान ये मौत का सामान बरामद हुआ. जानकारी के मुताबिक ये सभी संदिग्ध आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा (Babbar Khalsa) से जुड़े बताए जा रहे हैं.

आतंकी साज़िश पर बड़ा खुलासा

आपको बता दें कि पकड़े गए आतंकी भारत में दहशत फैलाना चाहते थे. इस मामले में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार भेजे गए थे. हरविंदर रिंदा ने ये हथियार सप्लाई किए थे. इस मामले में ऐप के जरिए लोकेशन बताई जा रही थी. तेलंगाना के आदिलाबाद इलाके में ये हथियार भेजे जाने थे लेकिन उससे पहले ही ये चारों करनाल में धर लिए गए.

संदिग्धों की पहचान हुई

गिरफ्तार संदिग्ध आतंकियों के नाम गुरप्रीत सिंह, अमनदीप, भूपेंद्र और परमिंदर हैं. चारों संदिग्ध पंजाब के फिरोजपुर और लुधियाना के रहने वाले हैं.  करनाल पुलिस को सूचना मिली थी की ये चारों आतंकी पंजाब की तरफ से करनाल में दाखिल होने वाले हैं जो एक इनोवा कार में सवार हैं इनके पास हथियार भी हैं. पुलिस अब ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये चारों आतंकी किसके कहने पर और कहां पर आतंकी वारदात को अंजाम देना चाहते थे. इन संदिग्धों में तीन फिरोजपुर और एक लुधियाना का रहने वाला है. जानकारी के मुताबिक ये सभी संदिग्ध आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा (Babbar Khalsa) से जुड़े बताए जा रहे हैं.

इस पूरे मामले की जांच के दौरान बम निरोधक दस्ता बुलाया गया है. आतंकियों के पकड़े जाने के बाद आशंका जाहिर की जा रही है कि यह लोग किसी बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने निकले थे. मामले का खुलासा होने के बाद शहर में अलर्ट है. पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *