पूर्व डिप्टी सीएम को परिवहन विभाग ने जारी किया नोटिस, वापस मांगी कैबिनेट रैंक वाली कार… पढें पूरी खबर
चंडीगढ़ः पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के साथ ही बड़े फैसले लिए जा रहे हैं जिसके तहत पूर्व विधायकों की पैंशन के साथ-साथ विधायकों को दी गई सुरक्षा भी वापस ली गई थी। जिसके बाद अब सरकार ने पंजाब के पूर्व विधायकों और मंत्रियों से सरकारी गाड़ियों को वापस मांगा है। जिसके तहत परिवहन विभाग सभी विधायकों और मंत्रियों को नोटिस जारी कर रहा है।
जानकारी अनुसार अब परिवहन विभाग ने पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा को नोटिस जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि उन्हें दी गई कैबिनेट रैंक वाली कार वापस दी जाए। परिवहन विभाग ने अपने पत्र में यह भी लिखा गया है कि यह गाड़ी सिर्फ कैबिनेट रैंक के लिए मिलती है इसलिए यह कार वापस करने का आग्रह किया जाता है। अतिरिक्त स्टेट परिवहन कमिश्नर पंजाब की तरफ से जारी किए पत्र में लिखा गया है -जो कार आपके साथ काफिले के साथ चल रही है उसे वापस कार ब्रांच में जमा करवाएं।








Leave a Reply