जालंधरः भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली महिला प्रोफेसर को यूनिवर्सिटी ने पद से हटाया
जालंधरः पंजाब के फगवाड़ा में स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने भगवान श्रीराम और रावण को लेकर की गई टिप्पणी का आडियो वायरल हुआ है। दरअसल, सोशल मीडिया पर मामले के तूल पकड़ने के बाद यूनिवर्सिटी ने सहायक प्रोफेसर को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।
जानकरी अनुसार, यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर काम करने वाली गुरसंग प्रीत कौर का बीते शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद से अपमानजनक टिप्पणी के आरोप में उन्हें पद से हटाने की मांग की जा रही थी। आडियो में महिला प्रोफेसर ने भगवान श्री राम को अपमानित करने वाली बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने रावण के खिलाफ षड्यंत्र रचा था, जो कि उनके अनुसार एक अच्छा इंसान था। अपने आडियो लेक्चर में गुरसंग ने कहा कि हम कैसे तय कर सकते हैं कि कौन अच्छा है। पूरी दुनिया राम की पूजा कर रही है और कह रही है कि रावण बुरा है लेकिन सारी योजना उसने ही बनाई थी। इसमें उन्होंने दावा किया कि भगवान श्री राम ने सीता को फंसाने की योजना बनाई और सीता को संकट में डालकर सारा दोष रावण पर मढ़ दिया।
बता दें कि यूनिवर्सिटी ने अपने इस फैसले को अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया है। अपना पक्ष रखते हुए यूनिवर्सिटी ने कहा, ‘इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुई आडियो में उक्त महिला प्रोफेसर के निजी विचार हैं। इसमें किसी भी प्रकार से यूनिवर्सिटी का कोई रोल नहीं हैं। हम हमेशा से एक धर्मनिरपेक्ष विश्वविद्यालय रहे हैं। जहां सभी धर्मों और आस्थाओं के लोगों के साथ प्यार और सम्मान के साथ समान व्यवहार किया जाता है। यूनिवर्सिटी की तरफ से उक्त महिला प्रोफेसर को तत्काल सेवा से मुक्त कर दिया गया है।’ दूसरी तरफ यूनिवर्सिटी की तरफ से लिए गए इस फैसले का भी विरोध होने लगा है।








Leave a Reply