
मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा ऐलान, ड्यूटी पर शहीद पुलिस कर्मियों के परिवार को देंगे 1 करोड़ रुपए
चंडीगढ़ः पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार चुनावों के दौरान लोगों से किए गए वादों पर अमल कर उनको पूरा कर रहा है। वहीं बीते बुधवार को भी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बड़ा लान किया है। जिसके तहत अब पंजाब में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिस कर्मियों के परिवारों को 1 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है। इस दौरान सीएम ने पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ एक बैठक कर उन्हें संबोधित भी किया।
जानकारी अनुसार इस बैठक में मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए वेणु प्रसाद, प्रमुख सचिव (गृह) अनुराग वर्मा और पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वीके भावरा भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने सभी रैंकों के 23,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए उन्हें गैंगस्टर, ड्रग्स, आतंकवाद, अवैध खनन और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो रणनीति अपनाने की अपील की।
बैठक के दौरान सीएम भगवंत मान ने सभी पुलिस अधिकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य में पुलिस के कामकाज में कोई हस्तक्षेप नहीं होगा। उन्होंने पुलिस को पूरे समर्पण और अखंडता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने पुलिस बल से राज्य में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और बिना किसी पक्षपात के कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।








Leave a Reply