अमृतसर पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, लूटपाट करने वाले गिरोह के वाले 16 सदस्य गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
अमृतसरः जिले के अंतर्गत आते ब्यास की पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी हासिल हुई जब पुलिस ने एक लुटेरा गिरोह के 16 सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने 7 राइफलें, 14 मैगजीन और तीन कारें सहित भारी मात्रा में राउंड बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए एसपी मनोज ठाकुर और एसपी जगजीत सिंह वालिया को सूचना मिली थी कि लूटपाट करने वाले गिरोह के 16 के करीब युवक कलानौरी ढाबा जीटी रोड पर बैठे हुए हैं। उनके पास काफी अधिक मात्रा में हथियार भी हैं। सभी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं। इसके बाद ब्यास थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर बलकार सिंह ने छापामारी करते हुए उक्त सभी आरोपितों को कलानौरी ढाबे के पास काबू कर लिया है।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान सठियाला गांव निवासी बलविंदर सिंह, सैरों बागा गांव निवासी प्रभजोत सिंह, जवंदपुर गांव निवासी जर्मनजीत सिंह, सठियाला गांव निवासी जगदीप सिंह, बल सरां निवासी गुरप्रीत सिंह, कोट महताब निवासी नवदीप सिंह, फाजिलपुर निवासी रूपिंदर सिंह धरदेओ गांव निवासी मनजिंदर सिंह, सठियाला गांव निवासी रंजीत सिंह, टांगरा निवासी गगनदीप सिंह, चंबल गांव निवासी मनप्रीत सिंह, सठियाला गुरप्रीत सिंह, वेरका रविंदर सिंह, मानावाला कलां गांव निवासी मनप्रीत सिंह, बथूनगढ़ निवासी बेअंत सिंह और अबोहर निवासी विजय कुमार के रूप में हुई।
एसपी जगजीत सिंह वालिया ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि उक्त हथियारों की खेप आरोपितों ने कहां से और कितने में खरीदी थी।








Leave a Reply