पंजाब में डीजे वालों पर सख्तीः अब नहीं बजाए जाएंगें अश्लील, शराबी और हथियार को प्रमोट करने वाले गीत, एडीजीपी ने जारी किए नए आदेश
चंडीगढ़ः पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही प्रदेश और लोगों को लेकर कई अहम फैसले लिए जा रहे हैं। वहीं अब मान सरकार ने एक और अहम फैसला लेते हुए डीजे वालों पर सख्ती कर दी है। पुलिस ने शादी या अन्य समारोह में डीजे पर अश्लील, शराब और हथियारों को प्रमोट करने वाले गीत चलाने पर रोक लगा दी है। इस बारे में एडीजीपी ने सभी पुलिस कमिश्नर और सीपी और एसएसपी को फरमान भेज दिए हैं। जिसमें उन्हें अपने इलाके में डीजे वालों पर नजर रखने को कहा गया है।
एडीजीपी के आदेशों के बाद प्रदेश में सभी एसएचओ को इस बारे में हिदायतें जारी कर दी गई हैं। वहीं अगर कोई भी डीजे वाला सरकार के इन नियमों का पालना नहीं करेगा तो उस पर तुंरत कार्रवाई की जाएगी। एडीजीपी ने अपने आदेश में कहा कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सिविल रिट पिटीशन में इस संबंध में फैसला दिया था। जिसमें एचसी ने कहीं भी अश्लीलता, शराब, ड्रग्स, हथियार, गैंगस्टर कल्चर को बढ़ाने वाले गीतों को न बजाने को कहा था। इसके बावजूद अभी भी कई डीजे वाले ऐसे गीत बजा रहे हैं। जिन पर तुरंत रोक लगाई जानी चाहिए।








Leave a Reply