देश भर में कोरोना की मौतों ने बढ़ाई चिंता, 1192 लोगों की हुई मौत, नएमामले दो लाख से कम
नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार जारी है। कोरोना से हो रही मौतों ने जहां सरकार की चिंता बढ़ा दी है, वहीं आम जन में भी दहशत फैल गई है। देश भर में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना महामारी से 1192 मरीजों ने दम तोड़ा है। जबकि 1,67,059 नए कोरोना के मामले दर्ज हुए हैं। जबकि 2,54,076 लोग इस वायरस से ठीक हुए हैं। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,67,059 नए मामले सामने आने से देश में संक्रमण के मामले 4.14 करोड़ के पार चले गए। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी। आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में संक्रमण से 1,192 और लोगों के जान गंवाने से मृतक संख्या बढ़कर 4,96,242 हो गयी है।
मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मामले घटकर 17,43,059 हुए, जो संक्रमण के कुल मामलों का 4.20 प्रतिशत है। वहीं संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 94.60 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 11.69 प्रतिशत जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 15.25 प्रतिशत दर्ज की गयी। संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3,92,30,198 हुई। नए मामलों को मिला कर देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 4,14,69,499 हो गए हैं। देश में अभी तक संक्रमण रोधी टीके की 166.68 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
बता दें कि कल के मुकाबले कोरोना के मामलों में लगभग 20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। कल देश में कोरोना के 2.09 मामले सामने आए थे। देश में दैनिक मामलों के घटने और ठीक हो रहे मरीजों की बढ़ती तादाद के चलते सक्रिय मामलों में भी कमी दर्ज की गई है। देश में सक्रिय मामले घटकर के 17,43,059 रह गए हैं। वहीं सक्रिय मामले कुल मामलों का 4.20 प्रतिशत हैं।








Leave a Reply