27 को पंजाब आ सकते हैं राहुल गांधी, जालंधर में करेंगे वर्चुअल रैली को संबोधित!

27 को पंजाब आ सकते हैं राहुल गांधी, जालंधर में करेंगे वर्चुअल रैली को संबोधित!

Rahul Gandhi may come to Punjab on 27th, will address virtual rally in Jalandhar

27 को पंजाब आ सकते हैं राहुल गांधी, जालंधर में करेंगे वर्चुअल रैली को संबोधित!

 

 

जालंधरः पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जहां सभी पार्टियों ने राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी ने भी अपनी चुनावी सरगर्मियां बढ़ा दी हैं। जिसके तहत 27 जनवरी को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पंजाब दौरे आएंगे और इस दौरान वह जालंधर में वर्चुअल रैली को भी संबोधित करेंगे। बता दें कि इससे पहले भी कांग्रेस नेता के 3 पंजाब दौरे रद्द हो चुके हैं। हालांकि अभी तक इसकी आधारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जिक्रयोग्य है कि इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 3 पंजाब दौरे रद्द हो चुके हैं। वहीं मोगा में 3 जनवरी को होने वाली रैली निजी कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण रद्द हो गई थी। इसके बाद वह 5 जनवरी को पंजाब में आने वाले थे परन्तु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली कारण टाल दिया गया था। वहीं 15 जनवरी को पंजाब दौरे को चुनाव आयोग द्वारा कोरोना की हिदायतों के मद्देनजर रद्द करना पड़ा था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *