बजट 2025 में सरकार पेट्रोल-डीजल समेत क्या-क्या कर सकती है सस्ता, इनकम टैक्स में भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद

बजट 2025 में सरकार पेट्रोल-डीजल समेत क्या-क्या कर सकती है सस्ता, इनकम टैक्स में भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद

नई दिल्ली: 1 फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट (Budget 2025) को लेकर जनता की उम्मीदें सबसे ज्यादा बढ़ी हुई है। वित मंत्री निर्मला सीतारमण का ये 8वां बजट होगा। सबसे ज्यादा उम्मीदें विशेष रूप से मिडिल क्लास और टैक्सपेयर वर्ग की है। बजट 2025 में कई ऐसी घोषणाएं की जा सकती हैं जिनका सीधा असर आम जनता के जीवनस्तर पर पड़ेगा। वहीं, क्यास लगाए जा रहे है कि इस बजट में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो सकता है। तो चलिए हम आपको बतातें है क्या सस्ता और क्या महंगा होने के उम्मीद है।

1. पेट्रोल-डीजल की घट सकती हैं कीमतें
एक्साइज ड्यूटी में कटौती से पेट्रोल और डीजल की कीमतें घट सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, अभी पेट्रोल पर 19.90 और डीजल पर 15.80 रुपए ड्यूटी लगती है। कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) ने सरकार से पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती की सिफारिश की है। CII एक उद्योग संगठन है।

2. मोबाइल हो सकते है सस्ते
कंज्यूमर इलेक्टॉनिक्स से जुड़े पाटर्स की इम्पोर्ट ड्यूटी घट सकती है। अभी इस पर 20% ड्यूटी लगती है। इससे मोबाइल जैसे आइटम सस्ते हो सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े पार्ट्स पर इम्पोर्ट ड्यूटी घटने से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग की लागत में कमी आएगी। इससे उनको बूस्ट मिलेगा। सरकार मेक इन इंडिया के तहत इस तरह की छूट दे रही है।

3. सोना-चांदी के दाम बढ़ सकते हैं
गोल्ड-सिल्वर पर इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाई जा सकती है। अभी इस पर 6% ड्यूटी लगती है। इससे सोना-चांदी के दाम बढ़ सकते हैं।

4. 10 लाख रुपए तक की सालाना इनकम टैक्स फ्री हो सकती है
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए रिजीम के तहत 10 लाख रुपए तक की सालाना इनकम टैक्स-फ्री की जा सकती है। 15 लाख रुपए से 20 लाख रुपए के बीच की इनकम के लिए 25% का नया टैक्स ब्रैकेट लाया जा सकता है। अभी इसमें 6 टैक्स ब्रैकेट हैं। 15 लाख रुपए से ज्यादा की इनकम पर 30% टैक्स लगता है। नए रिजीम के तहत बेसिक एग्जम्प्शन लिमिट को 3 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए किया जा सकता है।

5. PM किसान सम्मान निधि बढ़ सकती है
PM किसान सम्मान निधि सालाना 6 हजार रुपए से बढ़ाकर 12 हजार रुपए की जा सकती है। इस योजना में अभी 9.4 करोड़ से ज्यादा किसानों को 3 किश्तों में 2-2 हजार रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं। आयुष्मान भारत योजना का भी दायरा बढ़ाया जा सकता है। अभी आर्थिक रूप से कमजोर और 70 साल से ज्यादा के बुजर्गों को इस योजना का फायदा मिलता है। इस योजना में 36 करोड़ से ज्यादा कार्ड बनाए जा चुके हैं। अटल पेंशन योजना (APY)की पेंशन राशि दोगुनी यानी, 10 हजार रुपए की जा सकती है। फिलहाल, मैक्सिमम मंथली पेंशन 5 हजार रुपए है। अभी तक इस योजना में 7 करोड़ से ज्यादा लोग रजिस्टर हो चुके हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *