पूर्ण पाबंदी के बावजूद पंजाब में चाइना डोर ढहा रही है कहर, जालंधर में एक व्यक्ति की माैत…अमृतसर में दो रूटों पर आवाजाही बंद

पूर्ण पाबंदी के बावजूद पंजाब में चाइना डोर ढहा रही है कहर, जालंधर में एक व्यक्ति की माैत…अमृतसर में दो रूटों पर आवाजाही बंद

 

 

जालंधर – चाइना डोर का कहर जान लेने पर उतारू है। बीते दिन आदमपुर का व्यक्ति चाईना डोर की चपेट में आ गया था और उसकी गर्दन की नस कट गई थी आज चंडीगढ़ पीजीआई में उपचार के दौरान उक्त व्यक्ति की माैत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय युवक हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। 2 दिन पहले जब हरप्रतीत अपनी मोटरसाइकिल से आदमपुर से वापस अपने गांव सरोबाद जा रहा था तो अचानक सड़क पर इस युवक की गर्दन पर चाईना डोर लगने से गहरा घाव हो गया, जिससे यह युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।

अमृतसर पुलिस कमिश्नर ने लोहड़ी के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए एक विशेष कदम उठाया है। भंडारी ब्रिज और एलिवेटेड रोड पर दोपहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई है। इन सड़कों पर सिर्फ चार पहिया वाहनों को ही जाने दिया जा रहा है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि लोहड़ी के मौके पर पतंगबाजी के कारण किसी भी तरह के हादसे से बचने के लिए यह फैसला लिया गया है। अक्सर देखा गया है कि चाइनीज मांझे के कारण दोपहिया वाहन ड्राइवरों के गला घोंटने या दुर्घटना होने की घटनाएं होती हैं। कई बार इन घटनाओं में जान भी चली गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *