Pushpa 2 की स्क्रीनिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसा : हैदराबाद में बेकाबू हुई भीड़, भगदड़ मचने से एक महिला की मौत; 2 घायल

Pushpa 2 की स्क्रीनिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसा : हैदराबाद में बेकाबू हुई भीड़, भगदड़ मचने से एक महिला की मौत; 2 घायल

नई दिल्ली : अल्लू अर्जुन को देखने के लिए फैंस कितने क्रेजी हो उठते हैं ये बात किसी से छिपी नहीं है। इसी का नतीजा है कि उनकी फिल्म पुष्पा 2 के अनाउंसमेंट के बाद से पब्लिक के बीच इसकी दीवानगी देखी जा सकती थी। वहीं ट्रेलर रिलीज और बीच बीच में आ रहे इसके पोस्टर ने उनकी उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया था। अब आखिरकार 5 दिसंबर को पुष्पा 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

Accident during the screening of Pushpa 2: Crowd went out of control in Hyderabad : वहीं हैदराबाद में रिलीज से एक दिन पहले फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी। जहां अल्लू अर्जुन को देखने के लिए अचानक से भगदड़ मच गई जिसमें एक महिला की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। दरअसल हैदराबाद के संध्या थिएटर में इसका प्रीमियर रखा गया था। इस मौके पर अल्लू अर्जुन भी थिएटर में मौजूद थे। हालांकि, स्टार की मौजूदगी के कारण भीड़ को काबू करना मुश्किल हो गया। इस दौरान उनकी एक झलक पाने के लिए भारी संख्या में लोग भी वहां पहुंचे। बेकाबू भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके लिए प्रशासन ने हल्का लाठीचार्ज भी किया।

मृतक महिला का नाम रेवती बताया जा रहा है। पुलिस ने सीपीआर भी दिया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। एक निजी अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। वहीं एक घायल लड़के को भी अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक महिला अपने बच्चों को बचाने की कोशिश कर रही थी जब वह भीड़ में फंस गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *