Jalandhar में श्री देवी तालाब मंदिर के बाहर तेज रफ्तार कार ने महिला को कुचला, मौके पर ही Death

You are currently viewing Jalandhar में श्री देवी तालाब मंदिर के बाहर तेज रफ्तार कार ने महिला को कुचला, मौके पर ही Death

Woman crushed by speeding car outside Shri Devi Talab Temple in Jalandhar, died on the spot

Jalandhar में श्री देवी तालाब मंदिर के बाहर तेज रफ्तार कार ने महिला को कुचला, मौके पर ही Death

जालंधरः महानगर में स्थित श्री देवी तालाब मंदिर के सामने बीती रात उस वक्त दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब यहां प्राचीन मंदिर के सामने बैठे बेसहारा लोगों को चंदा देने के लिए सड़क क्रॉस कर रही NRI की पत्नी को गाड़ी ने रौंद दिया। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में गाड़ी के टायर महिला के सिर के ऊपर से निकल गए और महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जिस समय यह हादसा हुआ तब महिला के दोनों छोटे बच्चे, भाई व भाई का दोस्त कार में बैठे हुए थे।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान नीलामहल के रहने वाले रिया (36) के रूप में हुई है। फिलहाल महिला गोपाल नगर के पास किराए पर मकान में रह रही थी।

सीसीटीवी में कैद घटना और मृतक महिला की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना 8 के SI बलजीत सिंह ने बताया कि देर रात टांडा रोड पर हिट एंड रन केस में नीला महल की रहने वाली रिया अपने पत्नी के साथ सोमवार की रात खाना खाने के बाद टांडा रोड पर प्राचीन माता रानी के मंदिर के बाहर माथा टेकने के लिए गाड़ी से उतरी थी। बाहर से माथा टेक कर उसने मंदिर के बाहर बैठे बेसहारा लोगों को चंदा देना था, इतने में दोआबा चौक की ओर से आ रही एक एक्सयूवी गाड़ी ने महिला को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई

SI बलजीत सिंह ने बताया कि सोमवार रात उन्हें सूचना मिली थी कि देवी तालाब मंदिर के बाहर एक तेज रफ्तार कार ने एक महिला को कुचल दिया है जिस कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना मिलते ही वह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद आरोपी गाड़ी चालक मौके पर रुका नहीं, बल्कि वहां से फरार हो गया था। वहीं, पुलिस ने रिया के भाई के बयानों के आधार पर गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। SI बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा CCTV कैमरे भी चैक किए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *