AAP सांसद Harbhajan Singh मिले वरिष्ठ BJP नेता से, राजनितिक गलियारों में छिड़ी चर्चा

You are currently viewing AAP सांसद Harbhajan Singh मिले वरिष्ठ BJP नेता से, राजनितिक गलियारों में छिड़ी चर्चा

AAP MP Harbhajan Singh meets senior BJP leader, discussion sparks in political circles

AAP सांसद Harbhajan Singh मिले वरिष्ठ BJP नेता से, राजनितिक गलियारों में छिड़ी चर्चा

  • जालंधरः जालंधर में भारतीय टीम के क्रिकेटर और आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद हरभजन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जयवीर शेरगिल के साथ मुलाकात की। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी नेता से पूर्व क्रिकेटर की मुलाकात चर्चा का विषय बन गई।

इसे लेकर BJP नेता जयवीर शेरगिल ने खुद फोटो शेयर कर इसकी जानकारी सांझा की है। साथ ही शेरगिल ने लिखा कि- ”ये मुलाकात सिर्फ एक आम मुलाकात है, इसे राजनीति से जोड़कर न देखा जाए।” मेरे जालंधर स्थित घर पर क्रिकेट और पंजाब के खाने के स्वाद पर अच्छी “गपशप” हुई। साथ ही ब्रैकेट में शेरगिल ने लिखा कि- कोई राजनीतिक बात नहीं, बस जालंधर के 2 लड़के आपस में मिल रहे हैं।”

PunjabKesari

गौरतलब है कि इससे पहले पंजाबी गायक और बॉलीबुड एक्टर दिलजीत दोसांझ ने भी बीते दिन दिल्ली शो के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता जयवीर शेरगिल के साथ मुलाकात की थी। दिलजीत दोसांझ अपनी टीम के साथ जयवीर शेरगिल के घर पहुंचे थे और उनके पूरे परिवार के साथ मुलाकात की थी। वहीं, जयवीर शेरगिल अपने घर के दरवाजे पर दिलजीत और उनकी टीम को रिसीव करने के लिए पहुंचे थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *