23 को प्रियंका गांधी दाखिल करेंगी अपना नामांकन, वायनाड से लड़ रहीं चुनाव

23 को प्रियंका गांधी दाखिल करेंगी अपना नामांकन, वायनाड से लड़ रहीं चुनाव

 

राहुल गांधी के केरल के वायनाड सीट से इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हुई और अब वायनाड सीट पर उपचुनाव होने जा रहे हैं. कांग्रेस अपनी जीत को बरकरार रखना चाहती है. इसलिए उसने इस बार वायनाड सीट से प्रियंका गांधी को मैदान में उतारा है, जिसके लिए प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को नामांकन दाखिल कर अपनी चुनावी राजनीति की शुरुआत करेंगी.

प्रियंका गांधी 23 को दाखिल करेंगी नामांकन, वायनाड से लड़ रहीं चुनाव

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी

केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने वाले हैं, जिसके लिए हाल ही में तारीख का ऐलान भी कर दिया गया है. इस सीट पर 13 नवंबर को चुनाव होगा और 10 दिन बाद यानी 23 नवंबर को नतीजे आएंगे. इस सीट से कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को मैदान में उतारा है, जिसके लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगी. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे.

वायनाड सीट को कांग्रेस अपना गढ़ बनाने में जुटी है. यहां से इसलिए कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को मैदान में उतारा है. प्रियंका गांधी ने आज तक कोई चुनाव नहीं लड़ा है और इस बार जब मैदान में उतरी हैं, तो सामने सीपीआई और बीजेपी टक्कर देने के लिए तैयार खड़ी है. बीजेपी और सीपीआई एकदम मजबूत उम्मीदवार इस सीट से प्रियंका के सामने खड़ा कर रहे हैं.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *