Loot का विरोध करने पर लुटेरों ने मारी युवक को गोली, इलाज के दौरान हुई Death

You are currently viewing Loot का विरोध करने पर लुटेरों ने मारी युवक को गोली, इलाज के दौरान हुई Death

Loot का विरोध करने पर लुटेरों ने मारी युवक को गोली, इलाज के दौरान हुई Death

 अमृतसर: पंजाब में आए दिन हो रही लूटपाट, हत्याओं और चोरों की घटनाओं से यहां लोगों में दहशत पाई जा रही है, वहीं अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि दिनदिहाड़े वारादातों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला अमृतसर के जंडियाला गुरु के गांव वडाला जोहल में उस वक्त सामने आया जब लुटेरों द्वारा एक युवक से लूटपाट की कोशिश की गई तो युवक के विरोध के कारण लुटेरों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं मृतक युवक की पहचान अनिल कुमार हाल निवासी गांव वडाला जोहल के रूप में हुई है।

वहीं इस वारदात की जानकारी देते हुए मृतक के परिजनों ने कहा कि 15 दिन पहले यूपी से अमृतसर के गांव वडाला जोहल में काम करने आया था। दो दिन पहले ही उसके भाई के पास से घर के बाहर तीन युवकों ने मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की, जब भाई ने फोन नहीं छोड़ा तो उन्होंने उसे गोली मार दी और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गये। भाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी विक्टर मसीह ने बताया कि ये प्रवासी लोग हैं और वडाला जोहल गांव में काम करने आए थे। इसी दौरान तीन युवकों ने अनिल कुमार को गोली मार दी और उसका मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गये। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आसपास सी.सी.टी.वी. खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम करा रही है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *